Uknews…25 कैमरे, दर्जनभर पुलिसकर्मी फिर भी बेखौफ चोर! हरिद्वार पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का सामान गायब

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु ऑफलाइन निशुल्क पंजीकरण कराने पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे और 12 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।


जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को पंजीकरण केंद्र यात्रियों के लिए खोला गया था। केंद्र खुलने के महज दो दिन बाद ही भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने महिला यात्री के बैग से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और आरोपी की तस्वीर भी साफ दिखाई दी, लेकिन पुलिस अब तक चोर को पकड़ नहीं सकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


वहीं 14 मई को भी पंजीकरण केंद्र में एक यात्री के 40 हजार रुपये चोरी हो गए। यह वारदात भी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


यात्रियों का कहना है कि केंद्र पर अव्यवस्था भी चोरी की घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। पुलिस यात्रियों को व्यवस्थित लाइन में लगाने में नाकाम साबित हो रही है। एक बूथ पर बने तीन काउंटरों पर एक साथ कई लोग पहुंच जाते हैं, जिससे वहां भारी भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाती है। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोर बैग, पर्स और जेब से सामान पार कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


श्रद्धालुओं का कहना है कि अभी यात्रा सीजन की चरम भीड़ भी शुरू नहीं हुई है, इसके बावजूद चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सीसीटीवी और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119