uttarakhand…रामनगर में दिल्ली का शातिर स्नैचर दबोचा -13 लूट की वारदातों का आरोपी निकला शाबाज

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली में लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश आखिरकार रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सत्यापन अभियान के दौरान मालधनचौड़ क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी की पहचान शाबाज उर्फ सोनू पुत्र फुरकान निवासी पहाड़गंज, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी पर दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट और स्नैचिंग के 13 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। बाद में रामनगर पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ में चल रहे सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। पूछताछ में पहले उसने खुद को पहाड़गंज दिल्ली निवासी बताया, लेकिन कुछ देर बाद अपना पता नजीमाबाद, उत्तर प्रदेश बताने लगा। बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ और उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।


कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने कबूल किया कि वह दिल्ली के सफदरजंग इलाके में हाल ही में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए रामनगर में छिपा हुआ था। उसने बताया कि दिल्ली में ड्राईक्लीन की दुकान चलाने की आड़ में वह आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


रामनगर पुलिस ने जब थाना सफदरजंग, दिल्ली से संपर्क किया तो पता चला कि शाबाज उर्फ सोनू के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट और चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में सफदरजंग इलाके में हुई स्नैचिंग की घटना में भी वह वांछित चल रहा था। इस मामले में थाना सफदरजंग में मुकदमा संख्या 124/2026 दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस रामनगर पहुंची और न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई।


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रामनगर पुलिस क्षेत्र में लगातार सत्यापन और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119