India news-पेपर लीक कांड के बाद बड़ा फैसला : NEET-UG अब 21 जून को -NTA ने जारी की नई तारीख

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली, 15 मई। देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद नीट-यूजी 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक मामले के चलते रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद देशभर में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के आवास पर गुरुवार को हाईलेवल बैठक आयोजित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार, NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई बड़े अधिकारी शामिल रहे। बैठक में दोबारा परीक्षा कराने की रूपरेखा और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल Central Bureau of Investigation (CBI) कर रही है। जांच एजेंसियों ने अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकार और एजेंसियां परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के दावे कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119