UKNEWS…हेमकुंड साहिब यात्रा बनी अंतिम सफर : गदरपुर के श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत -गांव में शोक की लहर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। हेमकुंड साहिब यात्रा पर गए गदरपुर क्षेत्र के एक श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गदरपुर के ग्राम अलख देवा निवासी 39 वर्षीय गुरबाज सिंह पुत्र अमर सिंह 2 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हुए थे। 3 जून को वह गोविंदघाट पहुंचे। परिजनों के अनुसार 4 जून को यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

उपचार के दौरान 5 जून को गुरबाज सिंह का हार्टअटैक से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अलख देवा लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

गुरबाज सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119