उत्तराखंड…पत्नी की मौत के बाद खुला HIV का राज -पति पर संक्रमण छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद उसके पति पर गंभीर आरोप लगने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा ने अपनी कथित एचआईवी संक्रमण की जानकारी छिपाई और जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा कर परिवार को गुमराह किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गई तहरीर में माजरी माफी निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन की तबीयत बिगड़ने पर 14 फरवरी 2026 को उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान हुई जांच में महिला एचआईवी संक्रमित पाई गई। चिकित्सकों ने इसके बाद महिला के पति और पुत्र की भी जांच कराने की सलाह दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


आरोप है कि महिला का पति अस्पताल से चला गया और उसने तत्काल जांच नहीं कराई। कुछ दिनों बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी एचआईवी जांच रिपोर्ट भेजी, जिसे ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट की रिपोर्ट बताया गया। हालांकि, जब परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि रिपोर्ट में दर्ज यूएचआईडी नंबर किसी अन्य महिला मरीज का है और संबंधित व्यक्ति के नाम से अस्पताल में कोई जांच दर्ज नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे रिपोर्ट के फर्जी होने की आशंका और मजबूत हो गई। यह भी आरोप लगाया गया है कि पति ने इन्द्रेश अस्पताल में दोबारा जांच कराने से भी इनकार कर दिया था। उपचार के दौरान 2 मार्च 2026 को महिला की मृत्यु हो गई।


मृतका के परिजनों का कहना है कि पति ने अपनी बीमारी की जानकारी छिपाई, कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रेमनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119