उत्तराखंड…कमरे में फंदे पर लटका मिला कंपाउंडर -दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मुख्य बाजार में एक चिकित्सक के यहां कंपाउंडर के रूप में कार्यरत 45 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला ऊंटपड़ाव निवासी नीटू पाल (45) पुत्र पाती राम रविवार दोपहर भोजन करने के बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो नीटू पाल पंखे से लटके हुए मिले। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हर्ष ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उनकी अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119