uk..कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध का पिकअप -तीन घायल
नैनीताल। कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास मंगलवार तड़के दूध लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 6 अक्टूबर को सुबह करीब पांच बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने कैंचीधाम चौकी पुलिस को सूचना दी कि नदी के पास खाई में किसी वाहन की लाइट दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर खोज अभियान शुरू किया गया।
खोज के दौरान दूध का पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 नदी के मुहाने के पास दुर्घटनाग्रस्त मिला। अंधेरे और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। तीनों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।
घायलों की पहचान अंकित सिंह (33) पुत्र स्व. सतपाल सिंह, बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश, दोनों निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, तथा 11 वर्षीय मोहम्मद साकिब पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।
समय रहते रेस्क्यू अभियान शुरू होने से तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवती की मौत -घटना की वजह तलाश रही पुलिस
रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत नौदा में किसान गोष्ठी, 60 किसानों ने लिया हिस्सा