बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर – एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी 13 वर्षीय शिवा पुत्र राकेश का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उसकी दादी 60 वर्षीय प्रीतो कौर पत्नी बंता सिंह और चाचा 36 वर्षीय बग्गा सिंह बाइक से अस्पताल जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

बुधवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे गढ़ीनेगी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ने के साथ ही मां-बेटे समेत तीनों लोगों की मौत हो गई। उधर कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119