अनियंत्रित वाहन काली नदी किनारे गिरा- दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत-
पिथौरागढ़। जिले में टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी किनारे जा गिरा। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएसपी के जवानों ने रेस के अभियान चलाया।रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था।
सुबह साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे जा गिरा। वाहन में सवार मदन सिंह बिष्ट 46 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार प्रेम सिंह 35 वर्ष पुत्र चंचल सिंह निवासी गलाती तोक गडार घायल हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप