जागो उत्तराखंड की जनता जागो” के तहत आप जिलाध्यक्ष नन्दन के नेतृत्व में बैठक आयोजित-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। “जागो उत्तराखंड की जनता जागो” के तहत आज जिलाध्यक्ष रानीखेत नन्दन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भिकियासैंण आम आदमी पार्टी कार्यालय में पार्टी प्रतिनिधियों की एक आम बैठक हुई,जिसमें जिला स्तर, विधान सभा स्तर पर पार्टी के गठन पर चर्चा हुई, अलग अलग मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया ।प्रतिनिधियों ने कहा जिस तरह से उत्तराखंड की मासूम जनता ने एक बार फिर से भ्रष्ट पार्टी पर भरोसा किया और उन्हें मौका दिया, लेकिन देखने पर क्या आ रहा है। बिजली की आपूर्ति पहले से कहीं अधिक बदतर हो गईं। बार बार बिजली आने-जाने से घरेलु विद्युत उपकरण टीवी, फ्रिज वा अन्य खराब हो गए। रोड का हाल भी किसी से छुपा नहीं। जनता पानी की बूंद को तरस रही है,आए दिन रोड दुर्घटना की खबर सुनने में आती है,जनता अपने जीवन को ख़तरे में डालकर यात्रा कर रही है, स्वास्थ्य सेवा भी रेफरल सेवा बन गईं।
सरकार बनने के 4 माह समाप्त होने को है लेकिन पहाड़ जैसी समस्या जैसी की तैसी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट व समस्त कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि यदि सरकारी ढर्रा ऐसे ही चला तो जनता की आम समस्या का समाधान शीघ्र नही हुआ तो आम आदमी पार्टी एक विशाल ज़न आन्दोलन का रूख अपनाकर जनता के बीच जाएगी, इस तानाशाही, आतताइयों ,की सरकारों को उखाड़ने का काम करेगी।इस मौके आनन्द प्रकाश लकचौरा,सुरेश बिष् प्रभारी सल्ट, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय प्रभारी द्वाराहाट, कमल सिंह, प्रवीन पपनै,संजय जोशी,खुशवन्त बिष्ट, रमेश सहित आदि कयी लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल