UPNews… प्रयागराज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य के अनुसार, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही रहने वाले मुशर्रफ पुत्र लाडे मियां ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

रविवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर आरोपी मुशर्रफ का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस का आरोप है कि खुद को घिरता देख मुशर्रफ ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119