यहां खूनी रात का खौफनाक कांड : 16 साल के किशोर ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे को उतारा मौत के घाट
सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर सोते समय अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और बेटे रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश पुरी ने बताया कि अमित, रंजना और उनका बेटा एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान किशोर ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय आरोपी के माता-पिता दूसरे कमरे में मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर पिता जब कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। तीनों खून से लथपथ पड़े थे, जबकि उनका छोटा बेटा हथियार लेकर कमरे से बाहर निकलता दिखाई दिया।
इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी किशोर को घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे से हिरासत में लिया, जहां वह खून से सने हथियार के साथ बैठा मिला।
पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल इस जघन्य तिहरे हत्याकांड के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि शुरुआती जांच में परिवार की दुकान को लेकर चल रहे विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
इस निर्मम हत्याकांड ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है, वहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार