uttarakhand-10.90 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार-न्यायालय भेजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने एक महिला को 10.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

कलकत्ता फॉर्म पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बस स्टैंड धौरा डाम, नजीमाबाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम मनजीत कौर पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी धौरा डाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंह नगर बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने स्मैक की तस्करी करने की बात स्वीकार की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ : ऑपरेशन प्रहार के तहत ठगी का वारंटी गिरफ्तार -लंबे समय से चल रहा था फरार

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल केसर सिंह, कांस्टेबल यशपाल आर्य और महिला कांस्टेबल रेखा डालाकोटी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119