uttarakhand-सम्मोहन और भूत-प्रेत का भय दिखाकर 70 वर्षीय महिला से तीन लाख के जेवर लूटे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने काशीपुर से आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर सम्मोहन और भूत-प्रेत का भय दिखाकर उसके जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़िता के मुताबिक आरोपी करीब तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी 70 वर्षीय शांति जोशी 14 अगस्त को अपने भाई गणेश जोशी के घर लामाचौड़ आई थीं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को वह ब्लॉक भगवानपुर रोड स्थित अपने जेठ के घर से बेरीपड़ाव स्थित चाचा के घर जाने के लिए निकली थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

ई-रिक्शा से कालाढूंगी रोड स्थित कालू सिद्ध मंदिर चौराहे के पास पहुंचने पर तीन युवक उनके पास आए। महिला के अनुसार युवकों ने उनसे कहा कि उनके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसी दौरान एक युवक ने अपने ऊपर भी ऐसी परेशानी होने और किसी बाबा द्वारा उसे ठीक किए जाने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

बातचीत में उलझाने के बाद तीनों युवक महिला को अपने साथ नवाबी रोड की ओर ले गए और एक दुकान के पास बैठा दिया। आरोप है कि वहां युवकों ने भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला के कानों के कुंडल, गले का मंगलसूत्र और करीब 1200 रुपये नकद ले लिए। पीड़िता के अनुसार इस दौरान परिजन लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें फोन नहीं उठाने दिया।

वारदात के बाद महिला बदहवास हालत में किसी तरह अपने भाई और परिजनों तक पहुंचीं और पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119