uttarakhand-चमोली में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, सेना के जवान की मौत

खबर शेयर करें 👉

चमोली। विकासखंड नंदानगर के घुमकी के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर देहरादून स्थित अपने घर आए थे और करीब एक सप्ताह पहले अपने गांव कुरुड़ पहुंचे थे। हादसे का पता बृहस्पतिवार सुबह चला।

जानकारी के अनुसार कुरुड़ निवासी संदीप पुत्र स्व. बच्ची राम गौड़ बुधवार देर शाम कार से लुंतरा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके भाई पवन ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने लुंतरा से चरबंग तक खोजबीन की, लेकिन संदीप का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद पवन घर लौट गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

बृहस्पतिवार सुबह किसी व्यक्ति ने लुंतरा के घुमकी क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर देखा तो दुर्घटनाग्रस्त कार के पास संदीप का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

परिजनों के मुताबिक संदीप करीब आठ वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह पहले देहरादून स्थित अपने परिवार के पास पहुंचे और करीब एक सप्ताह पहले अपने गांव कुरुड़ आए थे। संदीप की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और उनका एक वर्ष का बच्चा है। उनकी पत्नी और बच्चा देहरादून में रहते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119