उत्तराखंड…प्रेम जाल, धर्म परिवर्तन का झांसा और दुष्कर्म का आरोप –हल्द्वानी में मेरठ निवासी युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मेरठ निवासी युवक शहबाज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया तथा धर्म परिवर्तन का आश्वासन देकर उसका विश्वास जीता।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र की निवासी है और हल्द्वानी में किराये पर रहकर एक मोबाइल शॉप में कार्यरत है। इसी दुकान में मेरठ निवासी शहबाज भी काम करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

पीड़िता का आरोप है कि शहबाज ने उससे शादी करने और विवाह के लिए हिंदू धर्म अपनाने का आश्वासन देकर उसका विश्वास जीता। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार, 8 जुलाई को आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और 18 जुलाई को दोबारा उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

युवती का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि उसने युवती के मोबाइल से दोनों के बीच की चैट, फोटो और वीडियो भी हटा दिए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़िता ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

एसपी सिटी मनोज कात्याल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119