उत्तराखंड…6.75 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड दबोचा : 25 हजार का इनामी भू-माफिया विशाल कुमार अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

-एनआरआई महिला की फर्जी रजिस्ट्री से लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी तक, यूपी-उत्तराखंड में 24 मुकदमों वाला कुख्यात भू-माफिया फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे


देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुख्यात भू-माफिया विशाल कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी पर एक वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने और राजपुर रोड स्थित करोड़ों की संपत्ति के नाम पर 6.75 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, लक्ष्मण चौक निवासी कमल जिंदल की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विशाल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजपुर रोड की एक बहुमूल्य भूमि का सौदा कराने का झांसा दिया और विभिन्न माध्यमों से 6 करोड़ 75 लाख रुपये वसूल लिए। रकम लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही पैसा लौटाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सोसायटी के क्लर्क ने उड़ाए 4.50 लाख रुपये -बैंक में जमा करने के बजाय रकम लेकर हुआ फरार


मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। सोमवार रात पुलिस ने तपोवन रोड स्थित आईटी पार्क चौक के पास चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रातभर खाई में पड़ी रही मौत की कार! -रानीखेत में दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक की पहचान अभी भी रहस्य


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त उसकी क्रेटा कार को भी सीज कर दिया है।


मुजफ्फरनगर के शांति नगर निवासी 46 वर्षीय विशाल कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में धोखाधड़ी, लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट समेत 24 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी चर्चित रजिस्ट्री घोटाले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अपराध का सिलसिला शुरू कर दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कोसी नदी ने निगले दो युवा : अल्मोड़ा देवस्थल में नहाने गए दोस्तों की डूबकर दर्दनाक मौत


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर यूपी और उत्तराखंड में अब तक तीन बार गैंगस्टर एक्ट लगाया जा चुका है और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए राजपुर थाने में चौथी बार गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119