उत्तराखंड…कर्णप्रयाग विवाद के बाद बम धमाके की धमकी -25 जून को उत्तराखंड के सभी थाने उड़ाने की चेतावनी से हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 25 जून 2026 को उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून नगर कोतवाली में मुख्य आरोपी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मिर्गी का दौरा पड़ा और मौत बनकर दौड़ी बस -फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट से भड़काऊ और धमकी भरी पोस्ट साझा की गई। पोस्ट में लिखा गया था, “मैं उत्तराखंड पुलिस को चैलेंज करता हूं, जितने भी उत्तराखंड में थाने हैं, मैं 25 जून 2026 को धमाका करूंगा।”

यह धमकी भरा संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार एक्स, फेसबुक और कुछ अन्य पोर्टलों पर साझा की गई पोस्ट को चिन्हित कर हटवा दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल पर डांट बनी मौत की वजह -नारायणबगड़ में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

प्रारंभिक साइबर जांच में पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी अंबाला सिटी, हरियाणा के रूप में की है। पुलिस आरोपी की भूमिका और उसके संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

पुलिस का मानना है कि हाल ही में कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। इसी घटनाक्रम की आड़ में प्रदेश में भय और अस्थिरता का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से यह धमकी दी गई हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हेमकुंड यात्रा पर निकले श्रद्धालु की दर्दनाक मौत -बदरीनाथ हाईवे पर बस के टायर तले कुचला गया बाइक सवार

मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही धमकी देने वाले और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119