उत्तराखंड…सोसायटी के क्लर्क ने उड़ाए 4.50 लाख रुपये -बैंक में जमा करने के बजाय रकम लेकर हुआ फरार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी के बसंत विहार स्थित दून वैली ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। सोसायटी के अकाउंट क्लर्क पर बैंक में जमा कराने के लिए निकाली गई 5 लाख रुपये की नकदी में से 4.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

सोसायटी के सचिव देवेंद्र कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, मूल रूप से उत्तरकाशी के भटवाड़ी निवासी रजनीश भट्ट अक्टूबर 2025 से सोसायटी में अकाउंट क्लर्क के पद पर कार्यरत था। कैश रिसीप्ट और नकदी जमा कराने की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। 27 मई को उसने सोसायटी के चेस्ट से 5 लाख रुपये निकालकर इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा कराने की बात कही, लेकिन रकम बैंक में जमा नहीं की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

इसके बाद आरोपी बकरीद की छुट्टियां लेकर घर चला गया और कर्मचारियों के फोन उठाने भी बंद कर दिए। एक जून को उसने पैसे जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन कार्यालय नहीं पहुंचा। दो जून को वह पत्नी और बेटी के साथ सोसायटी कार्यालय आया और केवल 50 हजार रुपये लौटाए। शेष 4.50 लाख रुपये वापस करने के लिए उसने तीन जून तक का समय मांगा, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रकम नहीं लौटाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

मामले को गंभीरता से लेते हुए सोसायटी प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना बसंत विहार पुलिस ने आरोपी रजनीश भट्ट के खिलाफ अमानत में खयानत और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से रकम की बरामदगी और मामले की अन्य कड़ियों की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119