उत्तराखंड…देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा -सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव
खटीमा। खटीमा के नगरा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने युवक को सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान महेंद्र सिंह बोरा (मन्नू) (31) पुत्र गोविंद सिंह बोरा, निवासी नगरा तराई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महेंद्र की मेलाघाट रोड पर लोहे के चौखट और खिड़कियां बनाने की दुकान थी। विगत देर रात वह अपनी बाइक से दुकान से घर लौट रहा था।
आशंका है कि नगरा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
महेंद्र अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता