उत्तराखंड…पैरोल पर छूटा दरिंदा फिर बना हैवान : 5 साल की मासूम को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ शहर में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल पर हरिद्वार की जेल से बाहर आया सजायाफ्ता मुजरिम मासूम को जीप में बैठाकर लोगों के बीच से जंगल लेकर पहुंचा और फिर एक से अधिक बार मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकार वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी और इस पूरे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा के तौर पर हुई। गठित टीम ने गुरुवार रात आरोपी को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सेल्फी के चक्कर में मौत से सामना -गंगा पार हाथियों के झुंड तक पहुंचे युवक, गजराज ने दौड़ाया, VIDEO वायरल

एसपी ने बताया कि आरोपी होशियार सिंह वर्ष 2022 में भी एक 11 वर्ष के नाबालिग बालक का अपहरण और यौन उत्पीड़न का अपराध कर चुका है। मामले में छह जून 2024 को धारा 363 के तहत सात वर्ष व 7/8 पोक्सो एक्ट में पांच वर्ष की सजा हुई। बताया कि पिथौरागढ़ लॉकअप, अल्मोड़ा जेल, सितारगंज जेल और हरिद्बार जेल में निरुद्ध रहा। होशियार सिंह वर्तमान में जिला कारागार हरिद्बार में सजा काट रहा है। बीते 14 मई को वह निजि बन्धपत्र पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईटेंशन लाइन बनी काल ! जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य में नेपाली मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत

शहर से दो किमी दूर जंगल में दिया वारदात को अंजाम
आरोपी होशियार सिंह घटना के दिन 23 जून को दोपहर के समय मासूम को नगर स्थित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चंद कदम दूर पैदल और फिर यात्री जीप में बैठाकर विण ले गया। यहां से फिर पैदल वह मासूम को थोड़ी दूरी पर स्थित‌ दौला के जंगल लेकर पहुंचा। यहां जंगल में उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। फिर शाम को अंधेरा होने पर वह मासूम को जीप में बैठाकर वापस शहर पहुंचा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के समीप छोड़कर भाग गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार टाटा मैजिक बनी मौत का कहर : पैदल यात्री को घसीटा, फिर ई-रिक्शा में मारी टक्कर, -महिला-बच्चे समेत 5 गंभीर घायल
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119