उत्तराखंड…हाईटेंशन लाइन बनी काल ! जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य में नेपाली मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड के जौलाड़ी गांव में जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय नेपाली मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार जौलाड़ी गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान नेपाल के महेंद्रनगर निवासी 20 वर्षीय गजेन्द्र विकी सरिया सीधा कर रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। तेज करंट की चपेट में आने से गजेन्द्र गंभीर रूप से झुलस गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार

मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बी.एस. बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। शुरुआत में मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें समझाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

इस हृदयविदारक हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने हाईटेंशन विद्युत लाइनों के समीप चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119