UKnews-घास काटते समय पहाड़ी से गिरी महिला, सिर और रीढ़ में आई चोट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कठायतबाड़ा क्षेत्र में घास काटते समय पैर फिसलने से एक महिला पहाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भगवती मंदिर और गोलू मंदिर के समीप हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में कार से 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कठायतबाड़ा निवासी 45 वर्षीय चम्पा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह हरड़िया पहाड़ी पर घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गईं। उनके साथ गई अन्य महिलाओं ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 22 वर्षीय युवक को बाघ ने बनाया निवाला -दो घंटे की तलाश के बाद जंगल में मिला शव

सूचना मिलते ही लक्ष्मण कुमार, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, दिव्यांशु कुमार और नीरज ओली समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बिंदुखत्ता में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर 35 लाख के जेवरात चोरी, परिवार को कमरों में किया बंद

चिकित्सक डॉ. शिप्रा के अनुसार, महिला के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119