uttrakhand-नाबालिग की शादी कराने की तैयारी -पुलिस और बाल कल्याण विभाग ने रुकवाया विवाह

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस और बाल कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। शुक्रवार को सिडकुल स्थित वन शक्ति मंदिर में नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने नाबालिग लड़की और युवक समेत दोनों पक्षों के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी नौ लाख की रिश्वत -बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। वह अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक के संपर्क में आने के बाद दोनों के विवाह की बात शुरू हुई थी। युवक के परिजनों ने लड़की की बहन, जीजा और अन्य रिश्तेदारों को शादी के लिए राजी कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को सिडकुल स्थित वन शक्ति मंदिर में दोनों का विवाह कराने की तैयारी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में कार से 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

इसी बीच बाल कल्याण विभाग और पुलिस को नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम मंदिर पहुंची और विवाह की प्रक्रिया रुकवा दी। टीम ने नाबालिग लड़की और युवक के साथ ही दोनों पक्षों के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि नाबालिग चार बहनों में सबसे छोटी है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। माता-पिता के निधन के बाद बड़ी बहन ही अन्य बहनों का पालन-पोषण कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बेटे की आवाज सुनकर घबराई मां, साइबर ठगों ने 1.15 लाख रुपये ठगे

फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग की उम्र और विवाह कराने की परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119