उत्तराखंड : सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी अजय कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वह भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में रात्रि गश्त पर निकले थे। हादसे में एक परिवार का इकलौता सहारा छिन गया। अजय कुमार अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनके पीछे पत्नी तथा तीन बेटियां हैं।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गुप्तकाशी निवासी वन बीट अधिकारी अजय कुमार शनिवार रात तिमली रेंज में ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे। इसी बीच सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला के पास अचानक कुछ पैदल राहगीर उनकी बाइक के सामने आ गए। राहगीरों को बचाने के प्रयास में उन्होंने बाइक पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गुजरात में भीषण सड़क हादसा : उत्तराखंड के तीन परिवारों के सात लोगों की मौत -दो सैन्य जवानों की पत्नियों और मासूम बेटियों ने गंवाई जान

हादसा इतना गंभीर था कि अजय कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा -हल्द्वानी के कारोबारी से 18.88 लाख रुपये की ठगी

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

अजय कुमार की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के इकलौते बेटे और एकमात्र सहारे के रूप में उनकी जिम्मेदारियां थीं। उनके निधन से पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दिया, जबकि तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पीरूमदारा में रफ्तार का कहर -लोहे के पोल से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर रिफर

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119