uttarakhand-फर्जी दस्तावेजों से डाक विभाग में नौकरी की कोशिश -आरोपी को दो साल का कठोर कारावास

खबर शेयर करें 👉

चमोली। भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने का प्रयास करने वाले बुलंदशहर निवासी पुष्पेंद्र कुमार को अदालत ने दोषी करार दिया है। न्यायालय सिविल जज (सीडि)/एसीजेएम कर्णप्रयाग नदीम अहमद की अदालत ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दो-दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर कुल 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभियोजन के अनुसार, छह सितंबर 2024 को एक युवक ने आशीष पंत के नाम से सैंजी, गैरसैंण शाखा डाकघर में सहायक शाखा डाकपाल पद के लिए हाईस्कूल की अंकतालिका और पहचान पत्र सत्यापन के लिए कर्णप्रयाग डाकघर में जमा किए थे।

डाक निरीक्षक प्रशांत ने अभिलेखों की ऑनलाइन जांच की तो अभ्यर्थी की पहचान को लेकर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी का वास्तविक नाम पुष्पेंद्र कुमार था और उसने अपना नाम बदलकर आशीष पंत के नाम से आवेदन किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-छह अपराधियों पर गुंडा एक्ट की गाज -छह माह के लिए जिला बदर

मामले की आगे जांच कराई गई। सीबीएसई के स्कूल रिकॉर्ड से हाईस्कूल की अंकतालिका का सत्यापन कराने पर उसमें लगी मोहर और हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठी पहचान बताने, डिजिटल अथवा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जालसाजी तथा कूटरचित दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करने सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-हल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा : हथियारों के दम पर 8 लाख की लूट, दो नकाबपोश गिरफ्तार

अदालत ने अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर पुष्पेंद्र कुमार को दोषी माना। न्यायालय ने उसे विभिन्न धाराओं में दो-दो वर्ष के कठोर कारावास और कुल 11 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119