उत्तराखंड…पति से विवाद के बाद महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग -पुलिस ने रस्सी के सहारे बचाई जान

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। पति से हुए विवाद के बाद मानसिक तनाव में आई एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रस्सी के सहारे गंगनहर में उतरकर महिला को सकुशल बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला की शादी कुछ वर्ष पूर्व रुड़की निवासी एक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद महिला शनिवार को अपने मायके आ गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

महिला अपने पिता के साथ ई-रिक्शा से सिंचाई अनुसंधान केंद्र की ओर जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा नीले पुल के पास पहुंचा, महिला ने वाहन रुकवाया और अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एक पुलिसकर्मी रस्सी के सहारे गंगनहर में उतरा और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य होने पर उसे उसके पिता के साथ घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119