उत्तराखंड…दावत के बहाने बुलाया, फिर मारी गोली… युवक की हत्या से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दावत के बहाने बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में मृतक के दोस्तों से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव मोहम्मदपुर जट्ट निवासी राजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि विगत शाम करीब पांच बजे उनके बेटे सौरभ के पास उसके दोस्त सुमित निवासी केलनपुर (थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) का फोन आया। सुमित ने सौरभ को दावत के लिए बुलाया और उसे लेने आने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पति से विवाद के बाद महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग -पुलिस ने रस्सी के सहारे बचाई जान

फोन आने के बाद सौरभ गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां उसके दोस्त डिंपल और आशीष पहले से मौजूद थे। कुछ देर बाद सुमित बाइक से वहां पहुंचा और तीनों को साथ लेकर नहर किनारे बूढ़पुर जट्ट स्थित राजा ईंट भट्टे के पीछे ले गया।

आरोप है कि वहां सुमित शौच का बहाना बनाकर कुछ दूरी पर चला गया। उसके लौटने के कुछ देर बाद शाम करीब सात बजे एक बाइक पर अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न मौके पर पहुंचे। बताया गया कि अनुज और रोबिन के हाथ में चाकू, जबकि प्रद्युम्न के हाथ में तमंचा था। इसी दौरान प्रद्युम्न ने सौरभ पर गोली चला दी। गोली लगते ही सौरभ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...30 मीटर गहरी खाई में गिरा मालवाहक ट्रक, चालक बाल-बाल बचा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद सुमित, डिंपल और आशीष घायल सौरभ को पुरकाजी के एक अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सौरभ ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कोचिंग गई किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप --सीसीटीवी से मिली सुराग, रोडवेज से बरामद

कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119