उत्तराखंड…कोचिंग गई किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप –सीसीटीवी से मिली सुराग, रोडवेज से बरामद
रुद्रपुर। घर से कोचिंग के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर किशोरी को विगत देर रात रोडवेज बस स्टेशन के पास सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी किशोरी शुक्रवार को अग्रसेन अस्पताल मार्ग स्थित कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन कोचिंग समाप्त होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और देर रात परिजन व स्थानीय लोग रम्पुरा चौकी पहुंचे तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान किशोरी का सुराग मिला, जिसके आधार पर शनिवार रात उसे रोडवेज बस स्टेशन के पास उस समय सकुशल बरामद कर लिया गया, जब वह कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह किसी बात को लेकर घर से नाराज थी। कोचिंग के बाद वह अपनी एक सहेली के घर रुक गई थी और देर रात वहां से रोडवेज पहुंच गई थी।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी के सकुशल मिलने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर