uttarakhand-ओखलकांडा में कृषि विभाग का कैंटर खाई में गिरा -चालक की मौत, तीन घायल
भीमताल/ओखलकांडा। ओखलकांडा क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कृषि विभाग के उपकरण लेकर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
ओखलकांडा के समाजसेवी प्रकाश नैनवाल के अनुसार हादसे में कैंटर चालक कमल जोशी की मौत हुई है। हादसे में सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता, परिचालक रोहित कुमार और पंकज बिष्ट घायल हुए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता और पंकज बिष्ट को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी मौके के लिए रवाना हुए। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र से MBBS में दाखिला -दो गिरफ्तार
उत्तराखंड : सिम बॉक्स के जरिए अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज का खुलासा -एक गिरफ्तार