ग्राफिक एरा भीमताल में बीटेक के नए बैच का आगाज -विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

खबर शेयर करें 👉

‘उभरें, खोजें, संकल्प लें और उत्कृष्ट बनें’ थीम पर शुरू हुआ इंडक्शन कार्यक्रम –अकादमिक के साथ समग्र विकास पर जोर

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में बीटेक के 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। ‘Emerge, Discover, Commit, Excel’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन और रिदम डांस क्लब की गणेश वंदना से हुई।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) तबस्सुम नकवी ने देहरादून परिसर से ऑनलाइन संबोधित करते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ग्राफिक एरा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने फाउंडर प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला की दूरदर्शी सोच और मूल्यों को विश्वविद्यालय की मजबूत नींव बताया। उन्होंने वर्ष 2011 से अब तक विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 16 पाठ्यक्रमों से शुरू हुई यह यात्रा आज 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों और लगभग 40 हजार पूर्व विद्यार्थियों वाले विशाल शैक्षणिक परिवार तक पहुंच चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में बारिश का कहर: पांच ग्रामीण मोटर मार्ग बंद -कई जगह भूस्खलन और मलबे से आवाजाही ठप

कुलपति ने विद्यार्थियों को मेंटर-मेंटी योजना और नई शिक्षा नीति-2020 के तहत बहुविषयक अध्ययन के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

डीन एकेडमिक्स प्रो. प्रमोद एस. नायर ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय को ‘अवसरों का मंदिर’ बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ परिसर की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ कोडिंग पर विशेष ध्यान देने तथा विषयों की मूल अवधारणाओं को गहराई से समझने की आदत विकसित करने पर जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीई के नामांकन में गड़बड़ी की होगी जांच --निजी स्कूलों में भौतिक सत्यापन के आदेश

कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस डॉ. उत्पल कुमार देबनाथ ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और आगामी शैक्षणिक प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनाए रखने का आह्वान किया।

भीमताल परिसर के निदेशक ने ग्राफिक एरा की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के नेतृत्व में एक कंप्यूटर सेंटर से शुरू हुआ संस्थान आज चार विश्वविद्यालय परिसरों, विश्वस्तरीय अस्पताल और स्कूल सहित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह के रूप में विकसित हो चुका है।

उन्होंने विद्यार्थियों से परिसर में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने और विभिन्न क्लबों से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया। उन्होंने हैकाथॉन, मॉडल यूनाइटेड नेशंस, मैराथन और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...खटीमा में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी -सिर पर चोट से मौत की आशंका

निदेशक ने कहा कि अकादमिक शिक्षा विद्यार्थियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही इंटर्नशिप, समस्या समाधान क्षमता और समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का गौरवशाली युवा बताते हुए कहा कि आज वे जिस तरह सीखेंगे और स्वयं को विकसित करेंगे, वही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वरिष्ठ विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद आयोजित डीजे ईवनिंग ने पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119