उत्तराखंड…बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर आपराधिक मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबित व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विभागीय जांच और निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ बदरीनाथ थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(बीकेटीसी) की शिकायत पर पुलिस ने की धारा 306 और 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह मुकदमा मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर के आधार पर 8 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर बदरीनाथ मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े वीडियो और सूचनाएं सामने आने के बाद बीकेटीसी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। प्रारंभिक जांच में समिति ने प्रथम दृष्टया पाया कि संबंधित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने सुबह करीब 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच मंदिर परिसर से धनराशि उठाई थी।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने 7 जुलाई को प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। समिति का कहना था कि यदि उन्हें पद पर बने रहने दिया जाता तो निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती थी। इसके बाद समिति ने विधिक कार्रवाई के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अब आपराधिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रांगड़ ने बताया कि समिति की ओर से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ बदरीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल : हरेला मेले में 22 लाख की आय, खर्च 26 लाख -3.84 लाख का घाटा कहां से आया, मेला अधिकारी दें जवाब

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और सभी तथ्यों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि एफआईआर दर्ज होना किसी व्यक्ति के दोषी होने का अंतिम प्रमाण नहीं है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119