उत्तराखंड…ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में 8 जुलाई 2026 की सुबह एक 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 5:50 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ज्योलीकोट निवासी नितिन कुमार (19 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र कुमार गंगवार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर आपराधिक मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में युवक का शव कमरे में पंखे की कुंडी से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार गंगवार ने पुलिस को बताया कि नितिन मंगलवार रात करीब 7:30 बजे भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो जाली वाला दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया, जहां नितिन फंदे से लटका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहाड़ की महिलाओं ने थामी दुग्ध क्रांति की कमान ---नैनीताल दुग्ध संघ की 702वीं समिति शुरू, 1.55 लाख लीटर प्रतिदिन संग्रहण का लक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से किसी प्रकार का संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया कि सुरेंद्र कुमार गंगवार कई वर्षों से ज्योलीकोट में परिवार सहित रह रहे हैं। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। नितिन सबसे छोटा पुत्र था, जबकि उसके दोनों बड़े भाई-बहन बाहरी राज्यों में नौकरी करते हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम रानीबाग श्मशान घाट में नितिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119