uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

चमोली। विकासखंड पोखरी के सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सिदेली गांव निवासी विमला देवी (55) और लक्ष्मी देवी (42) शुक्रवार सुबह घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जन्मदिन की पार्टी के बाद सड़क पर मिला युवक का शव -दोस्तों पर उठे सवाल

परिजन और ग्रामीण घायल विमला देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन श्रीनगर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

एक ही घटना में दो महिलाओं की मौत से सिदेली गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भालू की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठ रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119