uttarakhand-साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.06 लाख रुपये
हल्द्वानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने एक महिला समेत तीन लोगों के बैंक खातों से कुल 4,06,627 रुपये उड़ा लिए। ठगों ने कहीं मोबाइल पर आए संदेश के जरिए तो कहीं सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर और कहीं यूपीआई के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाया। पीड़ितों की शिकायत पर मुखानी और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला मुखानी क्षेत्र का है। यहां निवासी सीमा गौड़ के मोबाइल पर बीते गुरुवार को एक संदेश आया था। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने संदेश को डिलीट कर दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 1,89,727 रुपये निकाल लिए गए।
दूसरे मामले में साइबर ठगों ने लोहारीयासाल मल्ला निवासी ललित मोहन बिष्ट को निशाना बनाया। ठगों ने खुद को जल संस्थान का कर्मचारी बताकर उनसे खाते से संबंधित जानकारी मांगी। इसके बाद उनके बैंक खाते से पांच बार में 20-20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह उन्हें एक लाख रुपये की चपत लगी।
तीसरी घटना में ग्राम फत्ताबंगर निवासी युधराज सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, 12 नवंबर को अज्ञात लोगों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली। एक खाते से 64,900 रुपये, जबकि दूसरे खाते से पहले 50 हजार और फिर दो हजार रुपये की निकासी की गई। इस तरह उनके दोनों खातों से कुल 1,16,900 रुपये पार कर दिए गए।
तीनों घटनाओं में कुल 4,06,627 रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। साथ ही साइबर ठगों का पता लगाने और रकम की निकासी से जुड़े खातों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : शीतलहर से निपटने के लिए धामी सरकार अलर्ट -सभी जिलों में तैयारियों के निर्देश