उत्तराखंड…मूसलाधार बारिश का कहर : तवाघाट मार्ग बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा -पंचाचूली से लौट रहे पर्यटक फंसे

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से तवाघाट–सोबला–तिदांग मोटर मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते दारमा घाटी के रास्ते चीन सीमा का संपर्क टूट गया है, जबकि तल्ला दारमा से मल्ला दारमा के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का संपर्क भी पूरी तरह कट गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

मार्ग बंद होने से पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप की यात्रा पर गए कई पर्यटक भी बीच रास्ते में फंस गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें युद्धस्तर पर मार्ग खोलने में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्य में बाधा बन रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप

उधर, थल–सातशिलिंग मोटर मार्ग भी बारिश के चलते लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सड़क निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही के कारण मंगलवार रात हुई बारिश में नागीमल पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी रात बंद रहा और बुधवार सुबह भी यातायात प्रभावित रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

लगातार हो रही बारिश से जिले के कई इलाकों में आवागमन बाधित है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119