उत्तराखंड…शादी की रंजिश में खूनी खेल -सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का घर में घुसकर गला रेता

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक स्थित ऐना गांव में शुक्रवार देर शाम हुई सनसनीखेज हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सेना भर्ती की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय सागर सिंह उर्फ जितेंद्र अपनी बुआ के घर आया हुआ था, तभी गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला किया गया।

घटना में घायल जानकी देवी और शोभा देवी को तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शोभा देवी को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया, जबकि जानकी देवी का उपचार रानीखेत चिकित्सालय में जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम डॉ. नवीन बिष्ट और डॉ. जीवन चंद्र ने किया। पोस्टमार्टम में मृतक के गले और छाती पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात का आरोप ---कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोड़के ने प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा की तहरीर पर मुकदमा संख्या 18/2026 धारा 103/109 बीएनएस के तहत जगत सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी ऐना के खिलाफ दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शादी का झांसा, संबंध बनाए... फिर हड़पे लाखों और मंगलसूत्र -विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला और मृतक का करीबी था। पुलिस की गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनाडो होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घन भी बरामद कर लिए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह में मृतक और कृष्णा सिंह का उसके दोस्त नीरज सिंह बजेठा से विवाद हुआ था। उसी दिन उसने सागर सिंह की हत्या करने की ठान ली थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए डेयरी विकास निदेशक ---84 करोड़ के अत्याधुनिक प्लांट का किया निरीक्षण

इस हत्याकांड के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, वरुण राज टम्टा तथा होमगार्ड आनंद सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119