उत्तराखंड…15 दिन से लापता केमू कंडक्टर का शव नहर में मिला -परिजनों ने जताई लूट के बाद हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चंबलपुल के पास नहर से बरामद अज्ञात शव की पहचान 15 दिनों से लापता केमू कंडक्टर के रूप में होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पाटली, नैनीताल निवासी धीरज दानी ने शव की पहचान अपने चचेरे भाई 39 वर्षीय हरीश चंद्र दानी पुत्र स्व. चंद्र बल्लभ दानी के रूप में की। हरीश पिछले करीब 18 वर्षों से केमू में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद

परिजनों के अनुसार 8 जून को हरीश अपनी बहन के घर मुकतेश्वर गया था। उसके पास करीब पांच हजार रुपये थे और उसने बताया था कि अगले दिन उसे दो माह का वेतन भी मिलने वाला है। बहन के घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। 9 जून से उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

परिजनों का आरोप है कि हरीश के साथ लूटपाट की गई और उसके बाद उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। उनका कहना है कि लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मामले की सच्चाई सामने आने में देरी हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

इधर पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। हरीश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119