उत्तराखंड…NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की रहस्यमयी मौत -हॉस्टल में मिली संदिग्ध हालत में लाश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव हॉस्टल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कर्णप्रयाग विवाद के बाद बम धमाके की धमकी -25 जून को उत्तराखंड के सभी थाने उड़ाने की चेतावनी से हड़कंप

पुलिस के अनुसार मानीपुरा, कोलारस, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) निवासी रघुवीर जाटव की पुत्री अंजली जाटव मुखानी क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और छात्रावास में रह रही थी। मंगलवार रात परिजनों को सूचना मिली कि अंजली से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दन्या उत्तराखंड...दो माह पहले बेटी की की थी शादी, फिर रची खौफनाक साजिश -पत्नी-बेटी और दामाद पर दराती से काटकर पिता की हत्या का आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अचेत अवस्था में पाया। जांच के दौरान उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि अंजली 30 मई को पढ़ाई के लिए हल्द्वानी आई थी। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस छात्रा की मौत के पीछे आत्महत्या, स्वास्थ्य संबंधी कारणों समेत सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद छात्रा के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हेमकुंड यात्रा पर निकले श्रद्धालु की दर्दनाक मौत -बदरीनाथ हाईवे पर बस के टायर तले कुचला गया बाइक सवार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119