UK-विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चर्चित फैसले अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य में दिए गए दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए यह आदेश पारित किया। इसके साथ ही अदालत ने याचिका को निस्तारित कर दिया।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि बीते 15 नवंबर को पुलिस ने उनके और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप लगाया गया कि सात साल से कम सजा के प्रावधान वाले इस मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के तहत अनिवार्य नोटिस दिए बिना ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। याचिकाकर्ताओं ने इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बताया।
वहीं, सरकार की ओर से अदालत में दलील दी गई कि याचिकाकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया था। इस दौरान पोडियम में तोड़फोड़ करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका निस्तारित कर दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर CNG टैंकर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप -चालक फरार, आधे घंटे थमा हाईवे का ट्रैफिक
घर से निकली 17 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता -परिजनों में मचा हड़कंप