uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर CNG टैंकर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप -चालक फरार, आधे घंटे थमा हाईवे का ट्रैफिक

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़(नैनीताल )। सोमवार को हल्दूचौड़ चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीएनजी गैस से भरे एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। व्यस्त चौराहे पर गैस का रिसाव देख लोगों में दहशत फैल गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए हाईवे पर यातायात रोक दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घर से निकली 17 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता -परिजनों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, सीएनजी गैस से भरा टैंकर हल्दूचौड़ चौराहे पर पहुंचा ही था कि अचानक उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गैस के खतरे को भांपते हुए लोग टैंकर से सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए। वहीं, चालक के मौके से गायब होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एहतियातन हाईवे पर टैंकर के दोनों ओर काफी दूरी पर वाहनों को रुकवा दिया। इसके चलते करीब आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

बाद में गैस का रिसाव कम होने पर चौकी प्रभारी ने टैंकर का वाल्व बंद कराया। इसके बाद चालक जितेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। आवश्यक सतर्कता बरतने के बाद टैंकर को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बेटे की हत्या का मुकदमा अदालत में -आरोपी पिता की एसटीएच में मौत

गनीमत रही कि पुलिस की सतर्कता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, व्यस्त चौराहे पर गैस से भरे टैंकर में रिसाव और चालक के मौके से गायब होने की घटना ने कुछ देर के लिए लोगों की सांसें अटका दीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119