उत्तराखंड…हल्द्वानी के कूड़े के पहाड़ होंगे खत्म -लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर को कूड़े के पुराने ढेरों से राहत दिलाने की दिशा में नगर निगम ने सोमवार को बड़ी पहल करते हुए लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्षों से डंपिंग स्थल पर जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से डंपिंग स्थल के पुनर्विकास का रास्ता साफ होगा और शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मेयर ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ प्रोसेसिंग कार्य पूरा किया जाए तथा सभी पर्यावरणीय एवं वैधानिक मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

मेयर ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ हल्द्वानी का सपना साकार हो सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर टोलिया सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119