उत्तराखंड…नकली सोना गिरवी रखकर 1.36 लाख का गोल्ड लोन लेने का आरोप -दो के खिलाफ मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा की मंगलपड़ाव शाखा में कथित तौर पर नकली सोना गिरवी रखकर 1.36 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया है। ऋण खाता एनपीए होने के बाद बैंक ने गिरवी रखे सोने की दोबारा जांच कराई तो वह कथित तौर पर नकली पाया गया। बैंक की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर बनभूलपुरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

बैंक शाखा प्रबंधक महेंद्र तनेजा ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पर्वतीय मोहल्ला निवासी हरजिंदर कौर और पटेल चौक स्थित शांति ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राजेश कुमार वर्मा पर आरोप लगाए हैं।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, हरजिंदर कौर ने बैंक से गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक की प्रक्रिया के तहत सोना बैंक के सुपुर्द किया गया, जिसकी जांच बैंक के सूचीबद्ध परखकर्ता राजेश कुमार वर्मा ने 18 मई 2022 को की थी। परखकर्ता की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर बैंक ने 1,36,000 रुपये का गोल्ड लोन स्वीकृत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

बाद में ऋण की किश्तों का भुगतान नहीं होने पर खाता एनपीए हो गया। बैंक की ओर से 15 जुलाई 2023 को ऋण वसूली के लिए रिकॉल नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद बैंक ने गिरवी रखे सोने की दूसरे सूचीबद्ध परखकर्ता से दोबारा जांच कराई। बैंक का दावा है कि इस जांच में गिरवी रखा सोना नकली पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

मामले की जानकारी सामने आने के बाद बैंक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। न्यायालय के आदेश पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119