uttarakhand-नानकमत्ता में दो महिलाओं से 12.01 ग्राम स्मैक बरामद -एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

नानकमत्ता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को पुलिस टीम ने ग्राम कौंधाखेड़ा में कार्रवाई करते हुए कृष्णा कौर पत्नी स्वर्गीय करनैल सिंह, निवासी ग्राम कौंधाखेड़ा, नानकमत्ता, को 5.56 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। मामले में प्राथमिकी संख्या 185/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने प्रतापपुर नंबर-7 क्षेत्र से संदीप कौर पत्नी गुरदास सिंह, निवासी जोगीठेर प्रतापपुर, नानकमत्ता, को 6.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ प्राथमिकी संख्या 188/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119