uttarakhand-प्रेमी को ट्रक समेत जिंदा जलाने का आरोप -कॉल डिटेल और लोकेशन से खुला हत्या का राज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत सामने आया है। रुद्रपुर की एक शादीशुदा महिला पर अपने प्रेमी की हत्या कर उसके शव को ट्रक समेत जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला अमनदीप कौर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ट्रक में आग लगने की घटना को हादसा मान रही थी, लेकिन कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस जांच के बाद मामले में हत्या का राज खुला।

पुलिस के अनुसार, पूरनपुर क्षेत्र में 10 जुलाई की रात बड़ी नहर के पास एक ट्रक में आग लग गई थी। आग में ट्रक चालक बलविंदर सिंह की जलकर मौत हो गई थी। बलविंदर 10 जुलाई की सुबह ट्रक में फोम लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ था। घटना के बाद उसके भाई गुरमीत सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

जांच के दौरान सर्विलांस टीम को बलविंदर के एक अन्य मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। इस नंबर से रुद्रपुर निवासी अमनदीप कौर से लगातार बातचीत होने की बात सामने आई। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली तो घटना के समय अमनदीप की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पूरनपुर बुलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अमनदीप ने कथित तौर पर बताया कि पिछले करीब तीन साल से उसके बलविंदर के साथ प्रेम संबंध थे। वह शादीशुदा थी और उसे आशंका थी कि बलविंदर के साथ संबंधों के कारण उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। आरोप है कि इसी वजह से उसने बलविंदर से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को अमनदीप ने बलविंदर को रास्ते में मिलने के लिए बुलाया। पूरनपुर क्षेत्र में दोनों की ट्रक के केबिन में मुलाकात हुई, जहां विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अमनदीप ने बलविंदर के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इसके बाद ट्रक के केबिन में रखा डीजल उड़ेलकर आग लगा दी गई, जिससे बलविंदर की जलकर मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

शुरुआत में घटना को ट्रक में आग लगने से हुआ हादसा माना जा रहा था, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और सर्विलांस जांच से पुलिस को मामले में हत्या का संदेह हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119