उत्तराखंड…16 जुलाई को मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, तैयारियां अंतिम चरण में

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले एक माह लंबे ऐतिहासिक श्रावणी मेले एवं राज्य स्तरीय हरेला पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मेले के उद्घाटन का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार, जागेश्वर धाम के महामंडलेश्वर एवं मुख्य पुजारी कैलाशानंद महाराज, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, महामंडलेश्वर मोहन चंद्र लाल बाबा, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व प्रबंधक प्रकाश चंद्र भट्ट तथा आचार्य लोकेश शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए श्रावणी मेले और हरेला पर्व के सफल, भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जागेश्वर धाम पहुंचने की संभावना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119