उत्तराखंड…हत्या की साजिश नाकाम –पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात हत्या की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से वांछित चल रहे जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के बारे में रविवार देर रात सूचना मिली कि वह अपने साथियों के साथ डिबडिबा निवासी अपने प्रतिद्वंद्वी एसप्रीत कंग की हत्या करने की नीयत से बिना नंबर प्लेट की कार में निकला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाफरपुर कट के पास घेराबंदी कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म --विवाह से मुकरा तो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को देखते ही आरोपी कार लेकर भाग निकले। पीछा करने पर यूनिटी लॉ कॉलेज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकरा गई। इसके बाद बदमाश पास के बाग में घुस गए और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के पैर में गोली लग गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मुखानी से 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस ने घायल जितेंद्र के साथ सुमित राठौर और चंदन लाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं चौथा आरोपी निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, आपराधिक षड्यंत्र और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...गंगनहर में मां-बेटी लापता मामला : पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा --हत्या की आशंका गहराई

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में अपराधियों, गैंगस्टरों और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस पर हमला करने और गैंगवार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई कोतवाल प्रकाश दानू के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119