उत्तराखंड : मुआवजे की रकम बनी खून-खराबे की वजह : बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से किया जानलेवा हमला

खबर शेयर करें 👉

पारिवारिक विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जहां पैसों के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, काफलीगैर तहसील के छानी गांव निवासी स्वर्गीय बलवंत नेगी का मकान एनएच मोटर मार्ग में आने के कारण वर्ष 2024-25 में विभाग द्वारा करीब 13 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया था। बलवंत नेगी के निधन के बाद यह राशि उनकी पत्नी जानकी देवी के नाम स्थानांतरित हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


मंगलवार को मुआवजे की रकम के बंटवारे को लेकर उनके दोनों बेटों—दीपक नेगी और हिमांशु नेगी के बीच विवाद हो गया। स्थिति को शांत करने के लिए मां ने दोनों को चार-चार लाख रुपये दे दिए और शेष धनराशि अपने भरण-पोषण के लिए रख ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित


बताया जा रहा है कि बड़े बेटे दीपक ने अतिरिक्त ढाई लाख रुपये की मांग की, लेकिन मां के इनकार करने पर वह भड़क उठा। देर रात वह चाकू लेकर छोटे भाई के पास पहुंच गया और कहासुनी के दौरान उसने हिमांशु पर हमला कर दिया। इस हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा


बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली बागेश्वर को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119