वरिष्ठ अधिवक्ता भाकुनी के निधन पर न्यायालय परिसर में शोक सभा- अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता पुरन सिंह भाकुनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भाकुनी के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने अनुभव एवं ज्ञान से अधिवक्ता समुदाय का मार्गदर्शन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक


बार के आजीवन सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे अधिवक्ता समाज की अपूर्णीय क्षति बताया। शोक सभा के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये


इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, ज्योति प्रकाश बोरा, भगवत प्रसाद, अखिल साह, अशोक मौलखी, सोहन तिवाड़ी, दीपक रुवाली, कैलाश जोशी, नवीन कुमार, पप्पू आर्या, चंद्रकांत बहुगुणा, गायत्री सुयाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119