उत्तराखंड : फर्जी मालिक खड़ा कर करोड़ों की जमीन ठगी -दो भू-माफिया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जमीन की धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में राजपुर थाना पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने असली जमीन मालिक की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराई और इस तरह करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट के अनुसार, 14 सितंबर को सहस्त्रधारा रोड निवासी करन शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संजय त्यागी और उसके साथियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्री के दौरान असली मालिक के स्थान पर एक नकली व्यक्ति को पेश किया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी के नाम जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराकर करोड़ों रुपये हड़प लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

शिकायत के मुताबिक, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-गिरफ्तारी पर रोक की मियाद खत्म होने से एक दिन पहले कोतवाली पहुंची ज्योति सिंह

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को आईटी पार्क के पिछले गेट के पास धोरण रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय त्यागी निवासी महादेव अपार्टमेंट, थाना राजपुर और परविंदर कुमार निवासी राजेश्वर नगर, सहस्त्रधारा रोड के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में आईटी पार्क चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश रावत की टीम शामिल रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119